Feb 24, 2011

बंता मछली खायेगा

संता (बंता से)- ओए बंता मछली खायेगा?

बंता (संता से)- नही यार उसमें कांटे होते हैं।

संता- छोड़ यार, चप्पल पहनकर खा लेना।

शराब के पैग

बंता (संता से)- शराब के पैग को जो पैर से भी छूता है वह नर्क में जाता है!

संता (बंता से)- जो इतनी पवित्र चीज को पैर से छुएगा तो नर्क में ही जायेगा!

बेटी अभी पढ़ रही है

संता किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया। लड़की के मां-बाप बोले हमारी बेटी अभी पढ़ रही है।

संता- कोई बात नही हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।

दोनों शादीशुदा है

पुलिस (संता से)- पार्क में ऐसे क्यों बैठे हो?

संता (पुलिस से)- हम दोनों शादीशुदा है!

पुलिस- तो घर में बैठो..

संता- नही बैठ सकते क्योंकि इसका पति और मेरी पत्नी नही मानेंगे।

भाभी को क्यों मारा?

संता ने अपनी भाभी को जान से मार दिया। लोगों ने पूछा कि तुम ने अपनी भाभी को क्यों मारा?

संता बोला- ओह यार मैं अपने जिस भी दोस्त से पूछता की तुम फोन पर किससे बात कर रहे हो तो कहता- तेरी भाभी से..

पेंट की सिलाई

संता (दर्जी से)- पेंट की सिलाई कितनी है?

दर्जी (संता से)- 150 रुपये।

संता- और निक्कर की?

दर्जी- 50 रुपये।

संता- चल ठीक है निक्कर ही सिल दे लेकिन पैरों तक लंबी रखियो।

तालाब का पानी

बंता (भागता हुआ आता है)- जल्दी जाओ, तुम्हारे घर में तालाब का पानी घुस आया है!

संता- झूठ क्यों बोल रहे हो घर की चाबी तो मेरे पास है!

खानदानी लोग

संता रोटी का 1 टुकड़ा खुद और 1 मुर्गे को खिला रहा था!

बंता (संता से)- यह क्या कर रहे हो?

संता (बंता से)- खानदानी लोग है, रोज रोटी चिकन के साथ ही खाते हैं!

ज्यादा मुनाफा हो

बंता (संता से)- कोई ऐसा कारोबार बताओ जिसमें ज्यादा मुनाफा हो?
संता (बंता से)- ऐसा करो सर्दियों में सस्ती बर्फ खरीदकर गर्मियों में बेच दो!

गजिनी में आमिर

बंता (संता से)- गजिनी में आमिर ने इतनी सौलेड बॉडी कैसे बनाई होगी?
संता (बंता से)- जब वो जिम से वापिस आता था तो 15 मिनट के बाद भूल जाता था और फिर वापिस जिम चला जाता था!

मुर्गा कैसे दिया

संता (दुकानदार से)- मुर्गा कैसे दिया?
दुकानदार (संता से)- 80 रुपये, 50 रुपये और 10 रुपये।
संता- 10 रुपये का.. इतना सस्ता क्यों?
दुकानदार- साहब इसे एड्स है।
संता- दे दो खाना है, शादी थोड़ी ही करनी है!!

51 बंदूकें चलवायी

संता (बंता से)- जब मैं पैदा हुआ था तो मेरे पापा ने 51 बंदूकें चलवायी थी।

बंता (संता से)- कमाल है, सबका निशाना चूक गया।

दवा खत्म हुई

डॉक्टर - इस दवा को हफ्ते में पूरा करो और बाद में आ कर मिलो।
संता- ठीक है डॉक्टर.
(एक हफ्ते बाद)
डॉक्टर- दवा खत्म हुई क्या?
संता- नही डॉक्टर साहब, उस पर तो लिखा था, बोतल को हमेशा बंद रखे।

मुकेश कौन है?

अध्यापक (छात्र से)- अकबर कौन था?
छात्र (अध्यापक से)- पता नही सर।
अध्यापक- पढ़ाई की तरफ ध्यान दो, पता चलेगा।
छात्र- आप बताइये मुकेश कौन है?
अध्यापक- पता नही।
छात्र- अपनी बेटी की तरफ ध्यान दो, पता चलेगा।