Jul 24, 2009

बहुत बड़े दुश्मन

संता सिंह और बंता सिंह दोनों बहुत बड़े दुश्मन थे। ये दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे। बंता सिंह सातवें माले पर रहता था और संता सिंह पहले।

एक बार बिल्डिंग की लिफ्ट खराब हो गई। बंता सिंह ने सोचा कि आज संता को सबक सिखाया जाए। उसने संता सिंह को फोन करके खाने पर बुलाया। बेचारा संता सिंह जैसे-तैसे सातवें माले पर पहुंचा और वहां जाकर देखा कि दरवाजे पर ताला लगा है और लिखा था कि कैसे उल्लू बनाया।

संता सिंह को यह देखकर काफी गुस्सा आया। उसने नोट के नीचे लिखा- मैं तो यहां आया ही नहीं था।

0 Comments:

Post a Comment

<< Home